फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताज देखने आई महिला की बिगड़ी तबीयत, बेहोश होकर गिर पड़ीं; पर्यटक का गुम हुआ मोबाइल

Sun, 12 Apr 2026 11:09 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ताजमहल का दीदार करने पहुंचे दो पर्यटकों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। एक महिला बेहोश होकर गिर गईं, वहीं एक पर्यटक का मोबाइल गुम हो गया। पुलिस ने माैके पर पहुंच दोनों पर्यटकों की मदद की। 
विज्ञापन
ताजमहल पर बेहोश हुईं महिला पर्यटक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल देखने आईं पश्चिम बंगाल की पर्यटक सर्वानी गुहा (55 वर्ष) शनिवार दोपहर करीब एक बजे पश्चिमी गेट के बाहर अचानक बेहोश हो गईं। उन्हें बेसुध देख पति कोलकाता निवासी अभिजीत गुहा और बेटी घबरा गए। 
विज्ञापन


गेट पर तैनात प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलक राम भाटी ने बताया कि सूचना मिलते ही पश्चिमी पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र से डॉ. रिंकू बघेल को एंबुलेंस के साथ मौके पर बुलवाया। चिकित्सक ने बताया कि बीपी (रक्तचाप) की समस्या के कारण पर्यटक बेहोश हुईं। उन्हें प्राथमिक उपचार देकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया। अब स्थिति में सुधार है।

ताज पर पुलिस ने लौटाया पर्यटक का फोन
ताजमहल घूमने आए एक पर्यटक मोबाइल गुम हो गया। बिजनौर निवासी पर्यटक निशांत कुमार अपनी पत्नी शिखा चौधरी के साथ शनिवार को ताजमहल देखने आए थे। भ्रमण के बाद वे पश्चिमी गेट के बाहर एक आइसक्रीम शॉप पर रुके। वहीं अपना फोन भूलकर चले गए। दुकानदार ने पश्चिमी गेट पर तैनात उप निरीक्षक शिवराज सिंह को मोबाइल दे दिया। उन्होंने पर्यटक की तलाश कर फोन लाैटा दिया। फोन पाकर निशांत ने पुलिस का आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें