फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाई को बचाने पर युवक को मिली सजा, हमलावरों ने लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा; मरणासन्न कर भाग गए

Sun, 12 Apr 2026 10:35 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

भाई को बचाना एक युवक को भारी पड़ गया। हमलावरों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। उसको मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में आइसक्रीम खाने निकले युवक को कुछ लोग भाई से लड़ते दिखे। उसने भाई को बचाया। इससे नाराज आरोपियों ने कुछ देर बाद दोबारा आकर उसे बेरहमी से पीटा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


नगला पृथ्वीनाथ निवासी धीरज जादौन ने बताया कि 9 अप्रैल की रात करीब 11 बजे वह आइसक्रीम खाने निकले थे। इसी दौरान वहां उनके भाई और 3-4 लोगों के बीच कहासुनी हो रही थी, जिसे उसने बीच-बचाव कर शांत करा दिया। कुछ देर बाद वही लोग 10-12 साथियों के साथ वापस आए और उन पर हमला कर दिया। 

हमलावरों ने लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। पत्थर भी मारे। मरणासन्न हो जाने पर हमलावर भाग गए। होश में आने के बाद धीरज ने बाबर, समीर और अकबर निवासी आजमपाड़ा सहित अन्य पर आरोप लगाया है। थाना प्रभारी जगदीशपुरा ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें