महिला डॉक्टर का मनचले ने घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। पीड़िता ने आरोपी पर पीछा करने, मोबाइल से फोटो खींचने और फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर परेशान करने के आरोप में जगदीशपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी निवासी महिला चिकित्सक ने सुशांत यादव (निवासी सेक्टर-11, जगदीशपुरा) के खिलाफ शिकायत की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह रात करीब आठ बजे अपने क्लीनिक से कार से घर लौट रही थीं। इसी दौरान आरोपी उनकी कार के पास आया और गाड़ी रुकवाने की कोशिश करने लगा।
आरोप है कि उसने गाली-गलौज भी की। महिला चिकित्सक का कहना है कि आरोपी पहले भी ऐसा कर चुका है। वह लगातार उनका पीछा करता है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।