फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पिता का चिता पर रखा रहा शव, जमीन के विवाद में बेटे-बहू ने किया हंगामा

Sun, 08 Dec 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। क्षेत्र के गांव करीमगंज में रविवार को शर्मनाक वाकया हुआ। एक वृद्ध का शव चिता पर रखा रहा। बेेटे-बहू ने जमीन के विवाद में वहां एक घंटे तक हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे दोनों लोगों को समझाकर अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी एक वृद्ध की रविवार को मृत्यु हो गई। परिजन शव को लेकर खेत पर पहुंचे। चिता तैयार कर शव को रख दिया। तभी मृतक की बहू सुमन देवी वहां पहुंची और शव के अंतिम संस्कार को रोक दिया। पत्नी का साथ देते हुए पति गिरीश भी अड़ गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुमन ने आरोप लगाया कि ससुर की जमीन जेठानी ने अपने नाम करा ली है। जब ससुर की मृत्यु हो गई तो उनकी जगह पर शव का अंतिम संस्कार करने आ गए। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के दौरान पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे मृतक के बहू और बेटे को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद वृद्ध के शव का अंतिम संस्कार किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें