फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मोबाइल पर बेटी का अश्लील वीडियो देख छूट गए पिता के पसीने, फिर सामने आया हैरान करने वाला सच

Tue, 30 Aug 2022 11:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजनगरी आगरा में एक पिता की हालत उस समय खराब हो गई, जब मोबाइल पर आए अश्लील वीडियो में उसने अपनी बेटी को देखा। ये वीडियो उसे एक बार नहीं बल्कि दो बार भेजा गया। पिता ने जब छानबीन की तो हैरान करने वाला सच सामने आया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में एक किशोरी को जाल में फंसाने के बाद शातिर ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा। किशोरी के बात नहीं मानने पर उसके पिता को ये वीडियो भेज दिया। पिता ने जब वीडियो में बेटी को देखा तो उसके पसीने छूट गए। पीड़िता के पिता ने बाताया आरोपी युवक ने दो बार वीडियो भेजा, जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी से एक साल पहले गब्बर नामक युवक ने मिस्ड कॉल के माध्यम से दोस्ती की थी। किशोरी को बातों के जाल में फंसा लिया। आरोप है कि धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म किया। मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

वीडियो वायरल करने की दी धमकी 

किशोरी ने उसकी बात नहीं मानी। इस पर वीडियो को वायरल कर बदनाम कर दिया। यह वीडियो पीड़िता के पिता को भी भेज दिया। पिता ने पहले वीडियो डिलीट कर दिया। मगर, गब्बर ने दोबारा वीडियो भेज दिया। इस पर उन्होंने थाने में तहरीर दी।

पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा 

थाना के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान ने बताया कि दुष्कर्म, आईटी एक्ट और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वह शादीशुदा है। इसके बावजूद किशोरी को परेशान कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें