फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: राजस्व वसूली के लिए विद्युत निगम की बड़ी कार्रवाई, सौ घरों की काटी गई बिजली

Tue, 30 Aug 2022 07:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

बिजली चेकिंग के दौरान 11 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी की एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। इसमें बेवर में पांच घरों में टीम ने चेकिंग के दौरान बिजली चोरी पकड़ी।
विज्ञापन
power cut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में नोडल अधिकारी के दौरे के बाद विद्युत निगम ने राजस्व वसूली के लिए अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को मेगा डिसकनेक्शन अभियान में सौ बकाएदारों की बिजली काटी गई।

दी गई ये चेतावनी 

बेवर क्षेत्र में उप खंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को अलग-अलग मोहल्लों में अभियान चलाया। नगर में जिली का उपभोग करने के बाद भी बिल जमा न करने वाले सौ लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा कनेक्शन चलता हुए मिला तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा 50 हजार से अधिक का बिल बकाया होने पर पांच बकाएदारों के मीटर भी उखाड़ लिए। कार्रवाई को देखते हुए 30 लोगों ने मौके पर ही तीन लाख रुपये का बिल जमा किया।

11 के विरुद्ध बिजली चोरी की एफआईआर

बिजली चेकिंग के दौरान 11 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी की एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। इसमें बेवर में पांच घरों में टीम ने चेकिंग के दौरान बिजली चोरी पकड़ी। वहीं बरनाहल के गांव सलूकनगर में उप खंड अधिकारी दिलीप भारती और अवर अभियंता रविशंकर ने छह धरों में बिजली चोरी पकड़ी। सभी 11 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें