फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप के कातिल पिता-पुत्र गिरफ्तार, दुकान के बंटवारे को लेकर काट डाला था कुल्हाड़ी से

Sat, 15 Feb 2020 12:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के बाह में दुकान के बंटवारे के विवाद में 18 जनवरी को एक व्यक्ति ने अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर मां-बाप को कुल्हाड़ी से काट डाला था। बाह पुलिस ने शुक्रवार को कातिल पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोपी पिता-पुत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा बाह के पुराजसोल गांव में रामशंकर ने अपने पुत्र अमित, अजीत के साथ मिलकर पिता डालचंद पुरवंशी और मां रामकली को कुल्हाड़ी से काट डाला था। दूसरे बेटे कुलवीर सिंह ने अपने भाई राम शंकर, उसके बेटों अमित, अजीत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


बाह पुलिस ने एक आरोपी अमित को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसकी निशानदेही पर कत्ल में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद किया था। राम शंकर और अजीत की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हुई थी। 

शुक्रवार को बटेश्वर के खांद तिराहे से पुलिस ने राम शंकर और अजीत को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि दुकान से बेदखल किये जाने पर अपने पिता डालचंद्र और मां रामकली का कत्ल किया था। इंस्पेक्टर बाह प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि मामले के सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन बोली, अब कलेजे को मिली ठंडक 

राम शंकर की गिरफ्तारी पर बहन अंजू ने कहा कि अब उसके कलेजे को कुछ ठंडक पहुंची है। उस दिन का इंतजार है कि जब राम शंकर फांसी के फंदे पर चढे़गा। 

उसकी कलाई पर राखी बांध कर वो पछता रही है। कत्ल से दो दिन पहले माता-पिता को उसने दिल्ली में अपने पास बुलाया था। लेकिन उन्होंने दुकान खाली करने के बाद आने को कहा था।  
 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें