फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, परिवार का एक सदस्य झुलसा

Tue, 03 Aug 2021 02:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

बारिश में थोड़ी सी भी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। मैनपुरी जिले से ऐसा ही मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले के दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला बरी में मंगलवार सुबह करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों को बचाने के प्रयास में परिवार एक अन्य सदस्य को भी करंट लगा। हालांकि उनकी हालत सामान्य है। हादसे से घर में मातम छाया हुआ है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला बरी निवासी 52 वर्षीय रमेश चंद्र यादव मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे बाथरूम में नहाने के लिए गए थे। नहाने के बाद उन्होंने तौलिया को सुखाने के लिए बाथरूम में बंधे तार पर डाला। तभी वह उसमें प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गए। 

इस बीच 25 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार पिता को बचाने के लिए गया तो वह भी करंट की चपेट में आकर बेसुध होकर गिर गया। इस दौरान पूरे बाथरूम में करंट प्रवाहित हो चुका था। घर में मौजूद लोगों का शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। 
विज्ञापन


पिता-पुत्र को बाहर निकालने के दौरान रमेश के भाई राजेश यादव को भी करंट का झटका लगा और उनका सिर जमीन से जा टकराया। बिजली कटवाने के बाद रमेश व सुशील को बाहर निकालने के बाद जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें