फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः बाप ने गोली मार कर बेटियों को उतारा मौत के घाट, चोरी के आरोप पर हुआ था आग बबूला

Thu, 19 Mar 2020 03:55 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला धारऊ में बुधवार रात पिता ने दो बेटियों की तमंचा से गोली मारकर हत्या कर दी। पिता बेटियों द्वारा मोबाइल चोरी किए जाने की घटना से पिता आक्रोशित था। वारदात को अंजाम नशे की हालत में दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
भोगांव क्षेत्र के गांव गढ़िया गोविंदेपुर निवासी सुखदेव शर्मा पुत्र प्रताप नारायण शर्मा शहर के मोहल्ला धाररु (रामलीला मैदान) में मकान बनाकर परिवार सहित रह रहा थ। बुधवार रात करीब 10.15 बजे सुखदेव ने तमंचे से बेटी नेहा शर्मा (20) व अनामिका शर्मा (18) की हत्या कर दी। 

वारदात को अंजाम देने के बाद खुद आरोपी पिता ने ही पुलिस को सूचना दी। दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही एसपी अजय कुमार, एसपी ओमप्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी सिटी अभयनरायन राय कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से आरोपी पिता को गिरफ्तार किया। वहीं जांच पड़ताल के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी सुखदेव शर्मा ने अपना जुर्म कबूल किया है। उसने बताया कि आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री के ड्राइवर पवन शर्मा के रामलीला मैदान स्थित मकान पर वह प्लास्टर का काम कर रहा है। 17 मार्च की शाम परिवार सहित वह पवन शर्मा के घर पर होली मिलने गया था। 

18 मार्च की सुबह पवन शर्मा के परिजनों ने बताया कि उसकी बेटियां उनकी मां का मोबाइल चोरी कर ले गई हैं। घर आकर जब बेटियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने मोबाइल फोन उसे दे दिया।

बेटियों की हरकत से समाज में उसकी बदनामी हुई, इसी के चलते उसने पहले नेहा और फिर अनामिका की हत्या की। पुलिस ने पत्नी रामदेवी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मौके से तमंचा भी बरामद किया है। 
 
मोबाइल फोन चुराए जाने को लेकर पिता ने बेटियों की हत्या की है। पुलिस पूछताछ में पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। -अजय कुमार, एसपी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें