फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पिता हुआ इस कदर मजबूर, बेटे की हत्या का दर्ज नहीं करा पा रहा केस; दर-दर की खा रहा ठोकरें

Fri, 27 Sep 2024 09:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ताजगंज में एक पिता को जवान बेटे की मौत का गम है, तो दूसरी ओर वो कातिलों को सजा भी नहीं दिला पा रहा है। हत्या का केस दर्ज कराने के लिए पिता दर-दर की ठोकरें खा रहा है।

 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज के बसई क्षेत्र में अपार्टमेंट से गिरकर मजदूर की माैत के मामले में पुलिस ने 10 दिन बाद भी केस दर्ज नहीं किया। पिता ठेकेदार पर हत्या का केस दर्ज कराने के लिए भटक रहा है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नगला सिंघी, फिरोजाबाद निवासी मनोज कुमार (30) ठेकेदार रामू और गंगा प्रसाद के साथ मजदूरी करता था। परिजन ने बताया कि 17 सितंबर को ठेकेदार 1500 रुपये प्रतिदिन मजदूरी कराने की कहकर मनोज को अपने साथ ले गया। बसई चौकी क्षेत्र में प्रतीक एंक्लेव में काम चल रहा था। पिता दयाशंकर ने आरोप लगाया कि ऊपर की मंजिल पर गिट्टी हटाते समय बेटे को धक्का दे दिया गया। उसकी मौत हो गई।

आरोपियों ने सूचना दिए बगैर एत्मादपुर के रहनकलां क्षेत्र में बेटे का अंतिम संस्कार करने की कोशिश की। ग्रामीणों के विरोध पर शव छोड़ गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। वह ठेकेदार के खिलाफ पुलिस आयुक्त तक प्रार्थनापत्र दे चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। मामले में आम पार्टी के जिला संयोजक कपिल बाजपेई ने एक्स पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अधिकारियों को वीडियो और शिकायती पत्र पोस्ट कर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है। एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। गिरने से माैत की बात सामने आई थी। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें