फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा की गंदी करतूत: बेटी पर बिगड़ी पिता की नीयत, की ऐसी हरकत, देखकर सदमे में मां; थाने में फूट-फूट कर रोई

Sun, 11 Jun 2023 10:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पीड़ित बेटी के साथ इस तरह की हरकत करने की जानकारी जब मां को हुई तो वो भी सदमे में आ गई। जिसके बाद बेटी और मां दोनों ही पुलिस चौकी पहुंची और चौकी इंचार्ज को पूरी घटना बताई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पिता की हैवानियत की शर्मनाक घटना सामने आई है। बेटी ने आरोप लगाया कि शराब के नशे में पिता उसके सामने निर्वस्त्र हो जाता है। गंदी हरकतें करता है। मां विरोध करती है, तो उसकी पिटाई करता है। पिता की हरकत बताते हुए युवती पुलिस चौकी में फूट-फूट कर रो पड़ी। चौकी इंचार्ज ने पीड़िता की तहरीर पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यहां का है मामला 

मामला थाना जगदीशपुरा की बिचपुरी पुलिस चौकी का है। यहां अपनी मां के साथ आई युवती ने पिता पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता ने बताया कि पिता निर्वस्त्र होकर अभद्रता करता है। गंदी-गंदी गालियां देता है। कभी धारदार हथियार से काटकर तो कभी फंदे से लटका कर मारने की धमकी देता है। तीन दिन से घर में खाना नहीं बना है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अंजलि हत्याकांड: बिलख पड़ी 12वीं पास कातिल की मां, बोली- बेटे का हर शौक किया पूरा, न जाने कैसे बना हैवान

शराब पीकर आता है घर 

किशोरी ने चौकी इंचार्ज अमित कुमार को बताया कि उसका पिता रोजाना शराब पीकर घर आता है। पिछले तीन दिनों से लगातार ऐसा कर रहा है। इस वजह से घर में खाना तक नहीं बना है। पिता की हरकतों से परेशान किशोरी ने तीन दिनों से कुछ नहीं खाया है।

ये भी पढ़ें - UP Crime: सिरफिरे ने पत्नी और उसके प्रेमी को मारी गोली, तमंचा लेकर घर में घुसा और सीना कर दिया छलनी
विज्ञापन

जांच कर रही पुलिस 

पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। बताया कि बेटी के साथ अनहोनी होने की आशंका है। वहीं चौकी इंचार्ज बिचपुरी अमित कुमार का कहना है कि प्रकरण में पीड़िता की मां ने तहरीर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - छह बच्चों के बाप को बहू से हुआ इश्क: पता चलने पर पत्नी व बच्चों ने किया विरोध, तो उन पर जमकर बरसाईं लाठियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें