फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: ससुर ने किया दुष्कर्म, विरोध पर ससुरालीजनों ने पीटा, विवाहिता ने दर्ज कराया मुकदमा

Tue, 17 May 2022 12:04 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में एक विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित महिला ने ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर ससुर समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज किया गया है। ससुरालीजनों पर पिटाई करने और नशीली दवा खिलाने का भी आरोप है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली विवाहिता ने थाना हाईवे में रिपोर्ट दर्ज कराते कहा कि उसकी शादी नौ फरवरी को थाना हाईवे की कॉलोनी निवासी युवक से हुई थी। पति के सीधा-साधा होने का फायदा उठाते हुए उसके ससुर ने आठ मई की देर रात उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो ससुर ने उसे पीटा। जान से मारने की धमकी दी।

जबरन खिलाईं नशीली दवा 

विवाहिता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी सास और चचिया ससुर को दी तो उन्होंने ससुर का पक्ष लेते हुए बात को अनसुना कर दिया। पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार इन सभी लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। इन लोगों ने उसे जबरन नशीली दवाओं का सेवन कराया। 

जब उसकी हालत खराब हुई तो 12 मई को ये लोग उसे रात में इनोवा गाड़ी से गंभीर हालत में ट्रांसपोर्ट नगर छोड़कर भाग गए। विवाहिता ने ससुर समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें