फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Agra: फरीदाबाद के युवक सहित चार नए संक्रमित, जिले में अब 29 सक्रिय मरीज

Tue, 17 May 2022 12:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 36421 मरीज मिल चुके हैं। 465 मरीजों की मौत हो चुकी है। 35927 मरीज ठीक हो चुके हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में फरीदाबाद निवासी 36 वर्षीय युवक सहित सोमवार को चार नए संक्रमित मिले हैं। 24 घंटे में 2514 लोगों की जांच की गई। इनके अलावा छह मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में अब 29 कोरोना सक्रिय मरीज हैं। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 36421 मरीज मिल चुके हैं। 465 मरीजों की मौत हो चुकी है। 35927 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 26.65 लाख लोगों की कोरोना जांचें हो चुकी हैं। 

होम आइसोलेशन में सभी संक्रमित

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बरौली अहीर निवासी 55 वर्षीय महिला, जगनेर निवासी 60 वर्षीय महिला में संक्रमण मिला है। सिकंदरा निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। फरीदाबाद से आए 36 वर्षीय युवक ने एसएन मेडिकल कॉलेज में जांच कराई थी। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। उनके संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग की जाएगी। 

सीएमओ बोले- सतर्कता बरतें लोग 

सीएमओ का कहना है कि कोरोना खत्म नहीं हुआ है। लोग सतर्कता बरतें। खांसी, जुकाम व बुखार लक्षण होने पर जांच जरूर कराएं। उन्होंने कहा जिन्होंने कोरोना से बचाव के लिए टीका नहीं लगवाया वो तत्काल दूसरी डोज लगवा लें। घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाएं। सीएमओ ने बताया कि शहर में दयालबाग, कमला नगर, सिकंदरा और शाहगंज क्षेत्र हॉटस्पॉट हैं। इन इलाकों में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें