फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को बस में भूल गया पिता: दवा लेकर लौट रहा था घर, पुत्री सो गई थी...; पुलिस ने 20 घंटे में खोज निकाली

Thu, 12 Oct 2023 08:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बेटी को बस में सोते हुए छोड़कर पिता घर चला गया। वहां जाकर उसे याद आई कि बेटी तो बस में ही छूट गई। इसके बाद पिता ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 20 घंटे में किशोरी को खोज निकाला। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। यहां दवा लेकर आगरा से घर लौट रही किशोरी को उसका पिता बस में सोते हुए छोड़कर सैंया चौराहे पर उतर गया। वहां से वह घर पहुंच गया, लेकिन बेटी उसके साथ नहीं थी। बेटी के अचानक लापता होने से हड़बड़ाए पिता ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस तलाश में जुटी और करीब 20 घंटे बाद उसे धौलपुर क्षेत्र में खोज लिया।
विज्ञापन


ये है मामला 
थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति मंगलवार की दोपहर अपनी 15 वर्षीय पुत्री के साथ आगरा से दवा लेकर बस द्वारा वापस अपने गांव आ रहा था। इस दौरान किशोरी का पिता उसे बस में ही सोता हुआ छोड़कर सैंया चौराहे पर उतर गया। वह घर पहुंचा तो किशोरी उसके साथ नहीं थी। इस पर उसने थाना सैंया पुलिस को किशोरी के लापता होने की सूचना दी।

ये भी पढ़ें -  भूल या शरारत: जेठानी की वजह से खुल गया देवरानी का ऐसा राज, पति को नहीं हो रहा यकीन...; शर्म से झुक गईं आंखें
विज्ञापन
विज्ञापन



तलाश में जुटी पुलिस
सूचना मिलती ही पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई। रात भर पुलिस ग्रामीणों के साथ किशोरी खोजने में लगी रही। पुलिस ने धौलपुर क्षेत्र में अकेली घूमते हुए किशोरी को बरामद कर लिया। ग्रामीणों ने किशोरी को खोजने में पुलिस की तत्परता की प्रशंसा की है। किशोरी को खोजने वाली पुलिस की टीम में एसएचओ समरेश सिंह के साथ एसएसआई रामचंद्र अरुण और एसआई प्रवेंद्र कुमार भी शामिल थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें