फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा और दोस्त घायल; दावत से लौटते समय हुआ हादसा

Tue, 28 Nov 2023 10:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दावत से लौट रहे पिता-पुत्र और एक अन्य युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा और उसका दोस्त घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के कालिंदी विहार में सोमवार देर रात शादी समारोह से घर लौट रहे तीन लोगों की बाइक में एक वाहन टक्कर मारते चला गया। इससे बाइक सवार पिता की मौत हो गई। बेटा और उनका दोस्त गंभीर घायल हैं। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन


टेढ़ी बगिया के जगदंबा रोड निवासी जीतू (32) हस्तशिल्प कारीगर थे। सोमवार को रात करीब 9 बजे वह अपने 8 साल के बेटे हेमंत और एक दोस्त के साथ बाइक से कालिंदी विहार एक रिश्तेदार की शादी में गए थे। वहां से देर रात एक बजे घर के लिए निकले। रास्ते में बरात घर से थोड़ी दूरी पर एक वाहन टक्कर मारते हुए चला गया। तीनों लोग सड़क पर लहूलुहान पड़े रहे।


राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। तब तक अधिक खून बहने से जीतू की मौत हो गई। बेटा हेमंत और दोस्त गंभीर घायल थे, पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा। हादसे की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष सुमनेश विकल ने बताया कि कैमरों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। परिजन ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें