फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बेटे की साइकिल हो गई चोरी, पिता ने घोषित किया 1100 का इनाम, बोले-जन्मदिन पर दिलाई थी, उसे बहुत पसंद थी

Sun, 30 Apr 2023 11:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में घर के सामने से बेटे की साइकिल चोरी हो गई। इस पर पिता ने 1100 का इनाम घोषित किया है। कहा कि जन्मदिन पर दिलाई थी। बेटे को बहुत पसंद थी। 
विज्ञापन
साइकिल चोरी करके ले जाते चोर, घटना सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक कॉलोनी में दो युवक बैग टांगकर आए। देखने में छात्र लग रहे थे। आधे घंटे तक घूमते रहे। इसके बाद एक बच्चे की साइकिल लेकर फरार हो गए। घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बच्चे के पिता ने साइकिल चोरों के बारे में बताने वाले को 1100 रुपये का इनाम देना घोषित किया है। यह साइकिल उन्होंने बेटे को जन्मदिन पर दिलाई थी।

विज्ञापन


घटना सदर थाना क्षेत्र की न्यू सुरक्षा विहार कॉलोनी की है। यहां रहने वाले ललित शर्मा ने बताया कि शनिवार की सुबह नौ बजे बेटा स्कूल जाने के लिए तैयार था। स्कूल वैन आने से पहले वो कॉलोनी में साइकिल चलाने लगा। वैन आने पर घर के गेट पर साइकिल छोड़कर स्कूल चला गया। थोड़ी ही देर बाद देखा गया तो साइकिल चोरी हो चुकी थी।

चोरों ने साइकिल उठाई और फरार हो गए

कॉलोनी के लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। एक जगह दिखा कि दो युवक पिट्ठू बैग पीठ पर टांगकर साइकिल कॉलोनी के अंदर जाते दिखे। करीब आधा घंटे घूमने के बाद उन्होंने घर के बाहर साइकिल रोकी और पीछे कैरियर पर बैठे किशोर ने साइकिल से उतरकर घर के बाहर खड़ी बेटे की साइकिल उठाई और दोनों फरार हो गए।

बेटे की खुशी के लिए घोषित किया इनाम 

ललित शर्मा ने बताया कि साइकिल बेटे को जन्मदिन पर दिलाई थी। उसकी कीमत करीब आठ हजार रुपये है। बेटे को वह साइकिल बहुत पसंद थी। साइकिल चोरी होने के बाद से बेटा बहुत मायूस हो गया है। बार-बार उसी साइकिल की मांग कर रहा है। बेटे की खुशी के लिए इनाम घोषित किया है। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिल गई। सीसीटीवी कैमरे में मिले फुटेज के आधार पर चारों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें