फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा के खंदौली में बवाल...मारपीट और धमकी से फैला तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

Mon, 15 Sep 2025 11:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के थाना खंदौली के गिजौली गांव में मामलू कहासुनी ने बड़ा रूप धारण कर लिया। तनाव इस कदर फैल गया कि भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। 
 
विज्ञापन
खंदौली की घटना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना खंदौली के गिजौली गांव में शनिवार की शाम मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद रविवार की सुबह और भड़क गया। लगातार दूसरे दिन हुई मारपीट से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा गांव मे अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

शनिवार को गिजौली निवासी रामसेवक और लाखन सिंह पक्ष मे पुराना विवाद फिर उभर आया था। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। इस दौरान एक युवक तमंचा लहराते और जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो में कैद हो गया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। घटना में रामसेवक घायल हुआ था। इसके बाद रविवार की सुबह फिर से विवाद भड़क गया। 

 

आरोप है की राजपाल पक्ष के सतेन्द्र और उसके पिता भूरी सिंह खेत पर जा रहे थे, तभी लाखन पक्ष के करीब 10 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। दोनों पिता-पुत्र को बुरी तरह पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक हंसराज भदौरिया ने बताया की आरोपी ओमवीर सिंह और बलवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में पुलिस पिकेट तैनात कर दिया गया है। पीड़ित पक्ष दलित समाज से होने के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है।

 
विज्ञापन

 पुलिस की लापरवाही से गिजौली फिर भड़का विवाद खंदौली। गिजौली में जाटव और जाट समाज के बीच हुए विवाद में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शनिवार की घटना को पुलिस ने हल्के में लिया और गांव में पिकेट तैनात नहीं की। इसका नतीजा यह हुआ कि रविवार की सुबह फिर से दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस शनिवार को सख्ती बरतती और पिकेट लगाती तो रविवार को यह बवाल न होता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें