फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:  6 बीघा खेत और एक साल में 3.50 लाख रुपये की कमाई, ताइवानी अमरूद...साल भर होती है पैदावार

Mon, 15 Sep 2025 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह विकास कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

किसान यदि कुछ अलग करें, तो मुनाफा बढ़ना तय है। एटा के कुछ किसानों ने लखनऊ की कंपनी से करार कर कुछ इसी तरह अपनी कमाई बढ़ा ली है।
विज्ञापन
अमरूद के पेड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरूद के सीजन की बात पुरानी हो गई है। अब साल भर पैदावार मिल रही है। विशेष प्रजाति के अमरूदों की खुशबू देश भर में इस कस्बे को पहचान दिला रही है।
विज्ञापन


मारहरा ब्लॉक के 6 किसानों ने लखनऊ की एक कंपनी से करीब तीन साल पहले ताइवानी अमरूद के पौधे लाकर अपने खेतों में रोपे। इनामनगर के प्रेमपाल ने बताया कि अमरूद के एक पौधे की कीमत 400 से 500 रुपये तक है। ये पेड़ पूरे वर्ष बड़े आकार के फल देता है। इसकी बागवानी के लिए दोमट मिट्टी और अच्छी जल निकासी जरूरी है जो यहां आसानी से मिल जाती है।

 

गांव धरपसी के प्रेम चंद्र ने बताया कि एक एकड़ में 132 पौधे रोपे जा सकते हैं। अमरूद का वजन लगभग 400 ग्राम से 500 ग्राम तक होता है। हर तीन महीने में एक फसल तैयार होती है जिसे पैक कर प्रदेश के अन्य जनपदों व बाहर प्रदेशों से आने वाले व्यापारियों को अच्छे दामों में बेचा जा रहा है। उन्होंने बताया कि ये अमरूद खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। 


 

कीमत में दो से ढाई गुना का अंतर
सामान्य देसी प्रजाति का अमरूद बाजार में 40-50 रुपये किलो में बिकता है जबकि लाल गूदे वाला यह ताइवानी अमरूद 100 रुपये किलो तक में ग्राहक हाथों हाथ खरीद लेते हैं। किसानों से लेकर व्यापारियों तक को इसमें काफी फायदा होता है।

 

बोले बागवान
गांव नगला इंदु निवासी बबलू ने बताया कि 6 बीघा में अमरूद का बाग किया है। साल में तीन फसलें मिलती हैं। पूरे साल में करीब 3.50 लाख रुपये का मुनाफा हो जाता है। दूसरे जनपदों व बाहर के प्रदेशों में तक हमारे अमरूद की खरीद की जाती है।

 

अंबरपुर भुड़िया निवासी गौरव राघव का कहना है कि लगभग डेढ़ साल पहले पौधों की रोपाई की थी। पहली फसल तोड़कर कई शहरों में भेज चुके हैं। खास बात यह है कि इस प्रजाति से साल भर अमरूद मिलता है। ऐसे में सीजन विशेष में दाम गिरने का डर नहीं रहता।

 
विज्ञापन

मारहरा के सहायक विकास अधिकारी (कृषि) घनश्याम सिंह ने बताया कि क्षेत्र के कई किसानों ने ताइवान अमरूद की बागवानी की है। यह अमरूद स्वाद में मीठा और अच्छी गुणवत्ता का फल है। किसान इससे हर फसल पर लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें