फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खेत में पशु घुसने पर विवाद...पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से बोला हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस

Fri, 07 Nov 2025 09:54 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

किसान ने पशु खेत में चराने से रोका। कहा कि इससे फसल को नुकसान हो रहा है। इस पर दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव गिजौली में खेत में पशु घुसने पर दो पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने पिता-पुत्र को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया। घटना में दोनों घायल हो गए। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


धर्म सिंह पुत्र महताब सिंह निवासी गिजौली, हाल निवासी नगला पदी, दयालबाग आगरा ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे नितिन के साथ खेत पर गए थे। उसी दौरान यशपाल निवासी गिजौली की बेटियां अपने पशु उनके खेत में चराने लगीं, जिससे फसल को नुकसान पहुंचा। जब उन्होंने मना किया तो उन्होंने पशु नहीं निकाले। 

धर्म सिंह का आरोप है की जब उन्होंने यशपाल से शिकायत की तो वह अपने बेटों विष्णु और रामभोला के साथ मौके पर आया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पिता-पुत्र के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में धर्म सिंह और उनका बेटा नितिन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें