फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: रायपुर में जमीन पर कब्जा शुरू...पुलिस के घेरे में एडीए की टीम ने की कार्रवाई, किसानों में रोष

Fri, 07 Nov 2025 09:25 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पिछले दिनों जब एडीए की टीम कब्जा लेने पहुंची थी, तब किसानों के विरोध के चलते कार्रवाई रोकनी पड़ी थी। शुक्रवार को दोबारा प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कब्जे की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
जमीन पर कब्जा लेती एडीए की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने शुक्रवार को एत्मादपुर क्षेत्र के मौजा रायपुर में अधिगृहीत भूमि पर कब्जा करने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस प्रशासन की टीम ने भारी फोर्स के साथ सुबह ही डेरा डाल दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंची एडीए की टीम ने आधा दर्जन बुलडोजर किसानों की मेड़बंदी तोड़ने में लगाए। चारों ओर पुलिस बल की तैनाती कर माहौल को नियंत्रण में रखा गया। भूमि पर कब्जा लेने के दौरान स्थिति तनावपूर्ण होती देख प्रशासन ने एत्मादपुर से अतिरिक्त पुलिस फोर्स को बुला लिया।

एडीए ने रायपुर और रहनकलां में कुल 444 हेक्टेयर भूमि का अधिगृहण किया है। बीते दिनों भी जब एडीए की टीम कब्जा लेने पहुंची थी, तब किसानों के विरोध के चलते कार्रवाई रोकनी पड़ी थी। शुक्रवार को दोबारा प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कब्जे की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन


एसडीएम सुमित कुमार सिंह ने बताया कि एडीए शुक्रवार को 100 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा ले चुका है। आगे भी प्रक्रिया जारी रहेगी। इस दौरान तहसीलदार देवेंद्र प्रताप सिंह, एसीपी देवेश कुमार, राजस्व निरीक्षक बच्चू सिंह, लेखपाल प्रमोद कुमार व एडीए की टीम के साथ इंस्पेक्टर एत्मादपुर आलोक कुमार सिंह, खंदौली थानाध्यक्ष राजेंद्र वशिष्ठ और बरहन थानाध्यक्ष गुरविंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें