फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः फतेहपुर सीकरी के संक्रमित सेवानिवृत्त शिक्षक की जयपुर में मौत

Mon, 15 Jun 2020 10:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

फतेहपुर सीकरी में फिर लौटा संक्रमण, 12 लोगों को किया क्वारंटीन
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : AP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के ग्राम डाबर निवासी 75 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक की उपचार के दौरान जयपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उनके भाई को क्वारंटीन कर दिया गया है। जयपुर में ही प्रशासन ने अंतिम संस्कार भी कराया। इससे पहले शुक्रवार की रात क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले अधिवक्ता की भी जयपुर में ही मौत हुई थी।
विज्ञापन

 
अधिवक्ता के गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 12 लोगों को होम क्वारंटीन करते हुए घरों को सैनिटाइज कराया, दवाएं भी बांटी। इसी तरह से रिटायर्ड शिक्षक के घरवालों को भी होम क्वारंटीन करते हुए घरों को सैनिटाइज किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. मुकेश चौधरी ने बताया कि रिटायर्ड शिक्षक को 20 दिन पहले गांव से उपचार के लिए जयपुर ले जाया गया था।

प्रतापनगर और सदर बाजार के संक्रमित की एसएन में मौत
प्रताप नगर निवासी 60 वर्षीय निमोनिया व उच्च रक्तचाप पीड़ित व्यक्ति की संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। उनका उपचार एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। उनके परिवार को क्वारंटीन कर दिया गया है। शव का दाह संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कराया गया। उधर, सदर बाजार, फतेहाबाद रोड निवासी 48 वर्षीय संक्रमित की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। उसे सांस लेने में तकलीफ थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राजामंडी, शाहगंज, ताजगंज में मिले संक्रमित
रविवार को लोहामंडी निवासी 25 वर्षीय गर्भवती, राजामंडी निवासी 62 वर्षीय कैंसर पीड़ित महिला में संक्रमण मिला है। गर्भवती लेडी लॉयल में प्रसव के लिए गई थी, जबकि कैंसर पीड़ित की ओपीडी से सैंपलिंग हुई थी। इसके अलावा राजामंडी, शाहगंज, ताजगंज सहित शहर के 10 से ज्यादा इलाकों में संक्रमित मिले हैं।

शाहगंज निवासी 34 साल के युवक को बुखार आने पर जांच की तो वह पॉजिटिव मिला। बोदला निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति में फ्लू के लक्षण मिलने, मलपुरा निवासी 47 वर्षीय पुरुष हेपेटाइटिस से पीड़ित होने के बाद जांच में कोरोना संक्रमित मिला। ताजगंज निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, रामबाग निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति और लोहामंडी निवासी 30 वर्षीय महिला कोरोना संदिग्ध होने पर जांच में पुष्टि हुई।

रामबाग की 30 वर्षीय महिला, कला नगर निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित के संपर्क में आकर पॉजिटिव हो गए। अलबतिया निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, एत्माद्दौला निवासी 52 वर्षीय महिला को सांस की तकलीफ पर जांच कराई। आगरा कैंट निवासी 24 वर्षीय महिला में फ्लू के लक्षण मिलने पर जांच में पॉजिटिव आई।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें