फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में फर्रुखाबाद निवासी एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। थाना क्षेत्र में गांव मानिकपुर के पास बुधवार की शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में फर्रुखाबाद निवासी युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव नगला बहादुर निवासी 25 वर्षीय सचिन कुमार बुधवार की शाम परिवार की किरण देवी और सुनीता देवी को बाइक पर साथ लेकर कस्बा स्थित रिश्तेदारी में आ रहा था। मोटा रोड गांव मानिकपुर के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में सचिन, किरण देवी, सुनीता व दूसरी बाइक सवार आलीपुर खेड़ा निवासी देवेंद्र कुमार घायल हो गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन सचिन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने फर्रुखाबाद निवासी मृतक के परिजन व रिश्तेदारों को सूचना दी। इसके साथ ही युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें