फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चकमार्ग पर 40 साल से हो रही थी खेती

विज्ञापन
बाह के बिजकौली गांव में गेंहू और सरसों की फसल को जुतवा कर अतिक्रमण मुक्त कराया चक मार्ग
विज्ञापन
बाह। चक मार्ग की जमीन पर कब्जा करके 40 साल से खेती की जा रही है। चकमार्ग पर खेती का मामला डीएम के सामने पहुंचा तो 24 घंटे में ही पुलिस और राजस्व टीम ने पैमाइश कर करीब साढ़े तीन बीघा जमीन को कब्जामुक्त करा दिया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में सोमवार को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से बिजकौली के अमित कुमार ने चकमार्ग पर 40 साल से अतिक्रमण होने की शिकायत की थी। शिकायत पर पुलिस के साथ राजस्व टीम मंगलवार को मौके पर पहुंची। टीम ने चकमार्ग की पैमाइश कराई और 350 मीटर लंबे चकमार्ग पर करीब साढ़े तीन बीघा जमीन चिन्हित हुई। जिस पर गेहूं और सरसों की फसल बोई गई थी। पैमाइश और चिन्हांकन के बाद फसल को जुतवाकर 40 साल बाद चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमणकारियों को दोबारा कब्जा किए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें