किरावली जर्जर विधुत पोल हटाने को उपजिलाधिकारी किरावली को सभासद ने दिया पत्र फोटो स्रौत सभासद
किरावली। नगर पंचायत किरावली के वार्ड नंबर आठ के सभासद रामनरेश इंदौलिया ने एसडीएम किरावली नीलम तिवारी को ज्ञापन देकर कहा है कि पूर्व सभासद एदल सिंह इंदौलिया एवं भगवान सिंह के मकान के मध्य लगाए गए लोहे के खम्भे वायर एवं कनेक्शन विहीन हैं। ये विद्युत पोल जर्जर हाल में हैं। उन्होंने एसडीएम से जर्जर विद्युत पोल हटवाने की मांग की है। एसडीएम ने बताया विद्युत पोल हटाने के निर्देश उप खंड अधिकारी मनमोहन शर्मा को दिये हैं।