फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आलू की गिरती कीमतों से परेशान किसानों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। आलू की मंडियों में गिरती हुई कीमतों से परेशान किसानों ने बुधवार को विकास खंड कार्यालय शमसाबाद पर धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम खंड विकास अधिकारी शमसाबाद को ज्ञापन देकर आलू उत्पादक किसानों के लिए राहत पैकेज घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

आलू उत्पादक किसानों का कहना था कि वर्तमान में आलू 450 रुपया प्रति क्विंटल से 900 रुपया क्विंटल तक बिक रहा है, जबकि आलू की लागत 1100 रुपये से 1200 रुपया प्रति क्विंटल आ रही है। 270 रुपया प्रति क्विंटल शीतगृह का भाड़ा भी देना पड़ता है। जिला किसान सभा ने मांग की आलू का समर्थन मूल्य 1650 रुपया घोषित कर सरकारी खरीद शुरू की जाए। सरकार शीतगृह में रखे गए आलू का भाड़ा अदा करने की घोषणा करे आदि मांगें की गई हैं। धरने के बाद खंड विकास अधिकारी की अनुपस्थित में कार्यालय प्रभारी बाबू को ज्ञापन सौंपा गया। धरना देने वालों में उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत सिंह, रामप्रकाश धाकरे, मोहन सिंह, प्रमोद रघुवंशी, चोबसिंह, बच्चूसिंह सिकरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें