फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmers Tractor Rally: दिल्ली बवाल के बाद भड़के किसान, यमुना एक्सप्रेसवे पर निकाली ट्रैक्टर रैली

Wed, 27 Jan 2021 12:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
विज्ञापन
किसान ट्रैक्टर रैली : मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में हुए बवाल के बाद मथुरा जिले के किसान भड़क गए। मंगलवार को हजारों की संख्या में किसान सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए ट्रैक्टर लेकर यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए और दिल्ली जाने लगे। इन किसानों को टप्पल कट पर रोक लिया गया। पुलिस-प्रशासन के अफसर के समझाने पर किसान मान गए। इसके बाद मथुरा लौट गए। 

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकालने के एलान के बाद मथुरा पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने के दावे किए थे। सोमवार सुबह से ही हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए थे। मंगलवार को फोर्स और बढ़ा दी गई, लेकिन दिल्ली में हुए बवाल के बाद मथुरा जिले के किसान भी बेकाबू हो गए। 
संबंधित खबर- सिंघु बॉर्डर पर 20 किलोमीटर तक लगी ट्रैक्टरों की लाइन, टीकरी बॉर्डर पर 13 किलोमीटर लंबा जाम
विज्ञापन


नौहझील क्षेत्र में स्थित मोरकी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे धरना-प्रदर्शन में सुबह से ही किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचने लगे थे। यहां किसान नेता रामबाबू सिंह कटैलिया व अन्य किसानों ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद ट्रैक्टर रैली लेकर निकल पड़े। बाजना कट से किसान ट्रैक्टर लेकर यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए। किसानों की भीड़ के आगे पुलिस बेबस नजर आई। 

विज्ञापन

टप्पल कट से लौटी ट्रैक्टर रैली
किसानों के दिल्ली जाने की सूचना पर डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर फोर्स के साथ टप्पल कट पर पहुंच गए। यहां किसानों की ट्रैक्टर रैली को रोक लिया गया। अफसरों ने काफी देर तक किसानों को समझाया। इसके बाद किसान लौटने को तैयार हुए। एक्सप्रेसवे पर रैली में करीब एक हजार से ज्यादा ट्रैक्टर थे।

आगरा-फिरोजाबाद में अलर्ट
किसान आंदोलन को लेकर आगरा और फिरोजाबाद जिले में पुलिस अलर्ट पर है। आगरा में कई नेताओं को नजरबंद किया गया है। उधर, फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर रैली निकालकर किसान आंदोलन का समर्थन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें