फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यूरिया संकट पर किसानों का सत्याग्रह शुरू

विज्ञापन
तहसील मुख्यालय फतेहाबाद पर यूरिया खाद को लेकर धरना प्रदर्शन करते किसान
विज्ञापन
फतेहाबाद। यूरिया संकट के मद्देनजर किसानों को हो रही परेशानियों पर बृहस्पतिवार को किसानों ने तहसील मुख्यालय फतेहाबाद पर धरना-प्रदर्शन किया। आरोप है कि कस्बा फतेहाबाद में दुकानदार अपनी मनमानी तरीके से यूरिया का वितरण कर रहे हैं, जहां सरकारी रेट 266.50 रुपए प्रति पैकेट है जबकि कस्बा फतेहाबाद में दुकानदार लगेज सहित प्रति कट्टे 600 रुपए से लेकर 700 रुपए ले रहे हैं। इससे किसानों के सामने बड़ी समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार सुबह 1:00 बजे किसानों ने तहसील मुख्यालय फतेहाबाद पर सत्याग्रह अनशन शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि जब तक यूरिया खाद का संकट खत्म नहीं हो जाता तब तक यह सत्याग्रह अनशन जारी रहेगा। किसानों की मांग है कि तय कीमत से अधिक मूल्य व जबरन लगेज बिक्री पर रोक लगाई जाए। यूरिया के स्टॉक लिस्ट पर समय पर नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए। साधन सहकारी समितियों पर भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की जाए। फतेहाबाद क्षेत्र में यूरिया खाद का स्थाई समाधान किया जाए। इस दौरान प्रदीप सिंह, प्रधान बंटी, कुशवाहा, राजबहादुर, नीरज सहित बड़ी संख्या में धरना स्थल पर किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें