खुफिया विभाग की किसान संगठनों पर नजर
पुलिस और पीएसी जवानों के अलावा किसान संगठनों की हर हरकत पर खुफिया विभाग नजर बनाए है। उनकी हर रणनीति और तैयारियों की जानकारी एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर को दी जा रही है।
ये है सुरक्षा व्यवस्था
किसान आंदोलन को देखते हुए जिले में एएसपी-4, सीओ- आठ, इंस्पेक्टर/एसएचओ-16, एसआई-90, सिपाही-275 के अलावा दो कंपनी पीएसी को लगाया गया है।
हर हाल में रोके जाएंगे ट्रैक्टर: एसपी देहात
एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि किसानों को ट्रैक्टर से दिल्ली की तरफ नहीं जाने दिए जाएगा। उन्हें समझा बुझाकर रोका जाएगा। चार सेक्टरों में एक्सप्रेसवे और हाईवे पर पुलिस-पीएसी के जवान मुस्तैद कर दिए गए हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।