नगर निगम में पार्किंग शुल्क मांगने पर किसानों और कर्मियों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद किसान धरने पर बैठ गए। अधिकारियों के हस्तक्षेप और समझाने के बाद किसान नेता ने धरना समाप्त किया।
आगरा नगर निगम में बुधवार को किसान से बाइक पार्किंग के रुपये मांगने पर किसान भड़क गए। नगर निगम स्थित एसएलओ कार्यालय में दो किसान लक्ष्मी नारायण और वासुदेव जा रहे थे।
विज्ञापन
गेट पर पार्किंग पर मौजूद कर्मियों ने उनकी बाइक रोक ली। खेत के कार्य से कार्यालय जाने की बात कहने पर भी ठेकेदार के कर्मचारी रुपये मांगने लगे। किसानों का आरोप है कि पार्किंग कर्मी ने अभद्रता की।
उन्होंने किसान नेता श्याम सिंह चाहर को फोन कर बुलाया। वह विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए। पार्किंग कर्मी नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर लेकर आए। उनके मनाने पर किसान नेता धरने से हटे।