फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: गोवर्धन में डीएपी खाद न मिलने से किसानों में आक्रोश, जिलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 09 Oct 2021 04:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

गोवर्धन में सहकारी समिति पर डीएपी खाद नहीं मिल रही है, जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने सचिव पर खाद की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन में सहकारी समिति पर किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रही है। खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। शनिवार को किसानों ने सहकारी समिति पर जिलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। किसानों का कहना है कि खेत सरसों और आलू की बुवाई के लिए तैयार पड़े हैं, लेकिन डीएपी न मिलने से बुवाई प्रभावित हो रही है। 

विज्ञापन


शनिवार को कई किसान गोवर्धन सहकारी समिति पर डीएपी खाद लेने पहुंचे। वहां 250 बोरा डीएपी का स्टॉक था। वह स्टॉक किसानों को वितरण नहीं कराया गया। इससे आक्रोशित किसानों ने डीएम के खिलाफ नारेबाजी की। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।

आगरा: कृषि अधिकारी ने स्टिंग कर पकड़ी खाद की कालाबाजारी, विक्रेता के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर 
विज्ञापन


समिति सचिव को खाद वितरण कराने के निर्देश दिए। खाद वितरण होता कि उससे पहले वहां किसानों ने हंगामा कर दिया। सचिव ने खाद देने से इनकार कर दिया। किसान इधर से उधर भटक कर वापस चले गए। अब उन्हें समय रहते डीएपी खाद की आपूर्ति नहीं होती है तो सरसों और आलू की बुवाई प्रभावित होगी। 

Trending Videos
विज्ञापन

निजी दुकानों पर महंगी है डीएपी
किसानों का कहना है कि बाजार में निजी दुकानों पर डीएपी खाद है, लेकिन महंगे दाम में खरीदने के लिए उनके पास इतना बजट नहीं है। डीएपी न मिलने से सरसों व आलू की बुवाई प्रभावित होने के कगार पर है। 

किसान लोकेंद्र चौधरी ने सचिव पर डीएपी खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए बताया कि दो दिन पूर्व सचिव ने 67 बोरा की कालाबाजारी की थी। प्रदर्शन के दौरान हरवीर सिंह, होशियार, सिंह, बीरपाल, बलवीर सिंह, शंकर लाल, छोटू, दीपक, राधेश्याम आदि किसान मौजूद थे।

गोवर्धन सहकारी समिति की सचिव राधा ने बताया कि सोसायटी पर 250 बोरा डीएपी खाद है। किसानों की संख्या ज्यादा है। इसलिए खाद वितरण नहीं किया गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें