फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भूमि विकास बैंक ऋण धांधली के खिलाफ किसानों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। जिले की भूमि विकास बैंकों में ऋण धांधली से पीड़ित किसान लंबी लड़ाई की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने गांव-गांव जाकर जनसंपर्क शुरू कर दिया है। धरना स्थल पर मेस शुरू हो गया है और भारतीय किसान मजदूर यूनियन भारत ने धरने को समर्थन दिया है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह सिकरवार ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भूमि विकास बैंकों ने बिचौलियों के माध्यम से ऋण राशि में बंदरबांट कर किसानों का शोषण किया है। किसान अब चुप नहीं बैठेंगे और कार्रवाई होने तक संघर्ष जारी रखेंगे। एलान किया कि फर्जी ऋण, खतौनियों से कुर्की आदेश हटाने और ओटीएस योजनांतर्गत ऋणों के समाधान तक धरना जारी रहेगा। पुष्पेंद्र सिंह ने भी किसानों के धरने को सहयोग दिया। इस दाैरान पुष्पेंद्र सिंह, सतेंद्र मुदगल, लाखन सिंह त्यागी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें