अछनेरा। सिंचाई विभाग ने रविवार को अरतौनी व मघटई माइनर की टेल पर स्थित ग्राम पंचायत लखनपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया। इसमें ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
चौपाल में किसानों ने बुआई के सीजन को देखते हुए नहरों की समय पर सफाई, मरम्मत और अंतिम छोर (टेल) तक भरपूर पानी मिलने की सिंचाई विभाग की सराहना की। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता पंकज अग्रवाल ने सभी समस्याओं के तत्काल समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही किसानों को कम पानी में अधिक पैदावार के लिए ड्रिप और स्प्रिंकलर जैसी आधुनिक सिंचाई तकनीकों की जानकारी दी। इस मौके पर जूनियर इंजीनियर रवेंद्र कुमार सिंह, प्रवीण चंद्रा, दानवीर सिंह, गजेंद्र कुमार, सौदान सिंह, गोवर्धन सिंह, उदयभान सिंह मौजूद थे।