फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एडीए में भ्रष्टाचार पर भड़के किसान, गेट पर धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण में भ्रष्टाचार के आरोप, एक ही पटल पर जमे बाबुओं की मनमानी और अवैध निर्माणों के विरोध में बुधवार को भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने जयपुर हाउस स्थित उपाध्यक्ष कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। एडीए कर्मचारियों के मुख्य गेट न खोलने पर किसान सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप पर मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने ज्ञापन लिया। उन्होंने यूनियन को छह दिन के भीतर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में प्राधिकरण के भीतर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। ज्ञापन में उपाध्यक्ष के स्टेनो पर गंभीर आरोप लगाए गए। आरोप है कि स्थानांतरण नीति को ताक पर रखकर स्टेनो पिछले 10 वर्षों से एक ही पटल पर काबिज हैं। वे जनशिकायतों को दबाने और भ्रष्ट अभियंताओं को संरक्षण देने का कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा, दो इंजीनियरों और कंप्यूटर ऑपरेटर पर शहरी व आवासीय क्षेत्रों में अवैध निर्माणों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इसी तरह दो अन्य कर्मचारियों पर भी तबादले के बाद उसी पटल पर काम करने के आरोप लगाए। यूनियन ने आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच और उन्हें निलंबित करने की मांग की है। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें