फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डिवाइडर से टकराया ट्रक, 45 मिनट केबिन में फंसा रहा चालक

Thu, 20 Aug 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रुनकता में ट्रक में फंसा चालक
विज्ञापन
रुनकता (आगरा)। नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम को मथुरा से सिकंदरा की ओर आ रहा ट्रक चालक को झपकी आने से बेकाबू हो गया। डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में चालक केबिन में फंस गया। उसे 45 मिनट बाद क्रेन की मदद से निकाला जा सका।
विज्ञापन

घटना शाम तकरीबन 4:30 बजे की है। मथुरा से रैग्जीन के बंडल से भरा सीएनजी ट्रक सिकंदरा की ओर आ रहा था। इसे अलीगढ़ निवासी चालक आशीष चला रहा था। पुलिस ने बताया कि हीरालाल की प्याऊ ओवरब्रिज के पास चालक को झपकी लग गई। इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया। वह डिवाइडर में जा घुसा।
हादसे में ट्रक की केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे चालक आशीष फंस गया। परिचालक को लोगों ने किसी तरह निकाल लिया। चालक का पैर फंसा हुआ था। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। ट्रक के क्षतिग्रस्त होने के कारण सीएनजी का रिसाव होने लगा। इससे आसपास अफरातफरी मच गई। वाहन भी रुक गए। पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट किया। दमकल भी बुला ली गई। कर्मचारियों ने पानी डालकर गैस के रिसाव को कम किया। तकरीबन 45 मिनट बाद क्रेन की मदद से केबिन को उठाया गया। तब कहीं चालक को बाहर निकाला जा सका। उसके पैर में चोट लगी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की वजह से मथुरा की तरफ वाहनों की लाइन लगी रही। ट्रक को हटाने के बाद ही राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुनकता में ट्रक में फंसा चालक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें