फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने एफसीआई गोदाम के गेट पर लगाया ताला

विज्ञापन
कासगंज में भाकियू स्वराज के आक्रोशित पदाधिकाधिकारी एफसीआई गोदाम के दरवाजे पर ताला लगवाते। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज/सिढ़पुरा। कृषि कानूनों के विरोध एवं किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने सोमवार को जिलेभर में जगह जगह प्रदर्शन किए। कासगंज में किसानों ने सोरों मार्ग स्थित एफसीआई गोदाम के गेट पर ताले जड़ दिए और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने जाम भी लगाया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाया। किसानों ने एसडीएम को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

सुबह से ही भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे के नेतृत्व में किसान एकत्रित हुए फिर कासगंज-सोरों स्थित एफसीआई गोदाम पर पहुंच गए। यहां पहले तो गेट पर ताला बंदी की और फिर जाम लगाया। फोरलेन पर सिर्फ एक ही पट्टी पर जाम लगाया जिससे कि जनता को समस्या न हो। किसानों की मांग थी कि तीनों कृषि कानून शीघ्र वापस लिए जाएं। एमएसपी पर कानून बनें। डीएपी और डीजल की दरों में की गई वृद्धि वापस ली जाए। आंदोलन से जुड़े किसान संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को सुरक्षा प्रदान की जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन जारी रहेगा। इधर एसडीएम ललित कुमार, सीओ सिटी आरके तिवारी भी पहुंच गए और किसानों को समझाया। किसानों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
इस दौरान किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्यामवीर सिंह चौहान, पप्पू पंडित, आनंद चेेतन, आशीष पांडे सहित बड़ी संख्या में किसान नेता मौजूद रहे। वहीं सिढ़पुरा में भी किसानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान आशीष मिश्रा, अकरम सिद्दीकी, देवेंद्र राजपूत, अविनाश भारद्वाज, हिमांशु मिश्रा, प्रशांत उपाध्याय, संदीप यादव, राहुल उपाध्याय, श्याम सुंदर, मुस्तकीम, संतोष, भोमराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें