फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रजवाहे में पानी छुड़वाने के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 15 Feb 2025 09:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रजवाहा में पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। घिरोर क्षेत्र के गांव ढकराई के किसानों ने तहसील घिरोर पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों ने कुश्यारी से बमटापुर जाने वाले रजवाहे पर रेलवे स्टेशन कोसमा के पास लगी रोक को खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

किसानों ने प्रदर्शन करने के बाद अपना प्रार्थना पत्र तहसील दिवस में एडीएम रामजी मिश्र को दिया। के किसानों ने आरोप लगाया है कि इस समय कुश्यारी से बमटापुर रजवाहा की दोनों तरफ की पटरी चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके चलते रेलवे स्टेशन कोसमा के पास रजवाहे पर रोक लगा दी गई है। अब पटरी के चौड़ीकरण होने से पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद हो गई है। जल्द पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो किसानों की 1000 बीघा जमीन पर खड़ी फसल बर्बाद हो जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में प्रेमचंद्र, विनोद कुमार, बद्री प्रसाद, शाहिद खान, गालिब खान, अरशद खान, हर्षवर्धन, आमिर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें