फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाजरा खरीद केंद्रों पर किसानों की लग रही लाइन

विज्ञापन
जैतपुर के रूपपुरा में खरीद केन्द्र पर सड़क किनारे बाजरा से लदे ट्रैक्टरों की लगी लाइन
विज्ञापन
बाजार भाव में बड़ा अंतर होने से भीड़,तौल क्षमता बढ़ाने की मांगबाह। बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,775 रुपये प्रति क्विंटल एवं बाजार भाव 2000 रुपये क्विंटल है। कीमत में इस अंतर के कारण किसान खरीद केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। केंद्रों के बाहर बाजरे से भरे वाहनों की लंबी कतार लग रही है।
विज्ञापन




चर्चा यह भी है कि कुछ बड़े किसान बाजार से बाजरा खरीद कर केंद्रों पर खपाने के खेल में शामिल हो गए हैं। किसान संगठन की आड़ में भी केंद्रों पर कुछ चेहरे देखे जा रहे हैं। इसकी वजह से छोटे और मझोले किसान प्रभावित हो रहे हैं। जैतपुर के रूपपुरा स्थित खरीद केंद्र पर रोजाना सड़क किनारे वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। वहीं जैतपुर और पिनाहट के खरीद केंद्रों पर भी भीड़ होती है। भारतीय किसान यूनियन सर्वोदय के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने जिलाधिकारी से खरीद केंद्रों की तौल क्षमता बढ़ाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें