फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ऑटो में मंगलसूत्र छीनने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

Thu, 04 Dec 2025 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा के रुनकता क्षेत्र में ऑटो से उतरने के दौरान महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भागने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी के मुताबिक, 27 नवंबर की रात एक बजे नगला पदी के दुर्गा नगर की रहने वाली अनामिका मिश्रा फरह में शादी समारोह से लौट रही थीं। इस दौरान ऑटो में बैठीं दो अन्य महिलाएं ऑटो रुकवा कर रुनकता में उतरीं और अनामिका के गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग गईं। अनामिका की गोद में छह माह की बेटी होने के कारण वह पीछा नहीं कर सकीं।
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। बुधवार को रुनकता क्षेत्र से ही भरतपुर की रहने वाली राजकुमारी और नेहा को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से मंगलसूत्र बेचकर मिले 44,600 रुपये बरामद हुए हैं। इनमें से राजकुमारी पूर्व में हरियाणा के पलवल में चोरी के मामले में जेल जा चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें