फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतगृह में आलू खराब होने से भड़के किसान, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। क्षेत्र के एक शीतगृह में शनिवार को आलू निकालने आए किसानों ने आलू खराब होने की शिकायत करते हुए हंगामा किया। शीतगृह परिसर में ही नारेबाजी करते हुए किसान खराब हुए आलू का मुआवजा मांगने लगे। एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर के बेवर मार्ग पर स्थित लक्ष्मी शीतगृह शनिवार को किसान आलू निकालने गए तो उन्हें बोरियों में किल्ला दिखाए दिए। आलू की स्थिति देख किसानों में आक्रोश भड़क गया। दोपहर तक दो सौ के करीब किसान शीतगृह पर एकत्रित हो गए। आरोप है कि किसानों ने शीतगृह संचालक व मुनीम से शिकायत की, लेकिन वह मामले का समाधान किया बिना ही वहां से चले गए। किसानों ने इसकी जानकारी एसडीएम को फोन कर दी, लेकिन तीन घंटे बाद भी कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस बीच किसानों ने शीतगृह संचालक के खिलाफ नारेबाजी की। नगला धुरे निवासी मनोज यादव ने बताया कि प्रति पैकेट 120 रुपये किराया वसूला गया। जब वह लोग बुवाई के लिए आलू निकालने आए तो उन्हें जमा हुआ आलू दे दिया गया। वहीं दूसरे कमरों में व्यापारियों को देने के लिए सही आलू रखा है। खराब आलू से उनके खेत में बुवाई नहीं हो पाएगी।
इस मौके पर किसान नीरज यादव, अवनीश जाटव, रीतेश यादव, इंद्रजीत यादव, प्रदीप कुमार, ब्रजबिहारी शाक्य, वीरेश यादव, नीलेंद्र कुमार, दीपू यादव, जगदीश शाक्य, राजेश जाटव, सुनील कुमार, संकेत यादव, अंशू पांडेय, मोहित कुमार, धर्मेंद्र यादव, योगेश यादव, अवधेश पाल, सुनील यादव, जितेंद्र कुमार, रोहित कुमार, संचित पाल, सौरभ यादव, रघुनाथ सिंह, सोनू जाटव मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
दिलाया जाएगा मुआवजा
एसडीएम मान सिंह पुंडीर ने बताया कि किसानों के आलू खराब होने की बात उन्हें बताई गई है। जिला उद्यान अधिकारी को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। जो भी नियम होगा उसके अनुसार किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
-----
शीतगृह का नियमित रूप से संचालन हुआ है। किसान चाहें तो सबूत के दौर पर बिजली का बिल देख सकते हैं। आलू में किल्ला आया है, आलू सड़ा नहीं है। खोदाई के बाद सीधे आलू किसानों से भंडारित कर दिया इस कारण किल्ला आया है। किसानों के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

-वीरेंद्र सिंह यादव, प्रोपराइटर लक्ष्मी शीतगृह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें