फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर गए किसान की संदिग्ध परिस्थति में हुई मौत

विज्ञापन
मृतक राजेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला मियां निवासी किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शुक्रवार की शाम शव खेत में पड़ा मिला। पत्नी की ओर से तहरीर दी गई, इसके बाद पुलिस ने मौत का कारण जानने के पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला मियां निवासी 40 वर्षीय किसान राजेंद्र सिंह 28 अक्तूबर की रात खेत पर धान की फसल देखने के लिए गए थे। लेकिन वह घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने सोचा कि वह खेत पर ही सो गए होंगे। लेकिन जब अगले दिन शुक्रवार को भी वह घर वापस नहीं आए तो परिजन परेशान हो गए।
राजेंद्र की तलाश शुरू कर दी गई, शाम के समय किसान का शव खेत में पड़ा मिला, शरीर पर किसी भी चोट के निशान नहीं थे। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। पत्नी आशा देवी की ओर से मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें