फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किसान बड़े भाई को खेत पर देने जा रहा था खाना...तभी पीछे पड़ गया सांड़, जमीन पर पटक-पटककर मार डाला

Thu, 13 Jun 2024 06:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में खेत पर अपने बड़े भाई को खाना देने जा रहे किसान को सांड़ ने पटक-पटक कर मार डाला। इस दौरान उसे बचाने आए व्यक्ति को भी सांड़ ने दौड़ा लिया। उसने कोठरी में छिपकर अपनी जान बचाई। 
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव धनसिंह पुर में बड़े भाई को खेत पर खाना देने गए किसान को सांड़ ने रौंद दिया। उन्हें कई बार उठाकर पटका। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें बचाने आए एक अन्य व्यक्ति को भी दौड़ा लिया। व्यक्ति ने पास ही मौजूद ट्यूबवैल की कोठरी में अपने आपको बंद कर जैसै-तैसे जान बचाई ।
विज्ञापन


थाना सिढ़पुरा अंतर्गत गांव धनसिंह पुर निवासी जसवीर चौहान (56) बृहस्पतिवार को अपने बड़े भाई सत्यपाल को ट्यूबवैल पर खाना देने गए थे। इसी दौरान ट्यूबवैल पर एक उत्पाती सांड़ आ गया और उसने जसवीर को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। इसी बीच वहां ट्यूबवैल मालिक रामौतार पाठक निवासी गांव पिलखूनी आ गए और उन्होंने जसवीर को बचाने का प्रयास किया तो सांड़ उनके पीछे लग गया और उन्हें दौड़ा दिया। रामौतार पाठक किसी तरह ट्यूबवैल की कोठरी में घुस गए और दरवाजा बंद कर लिया।

 ग्रामीणों ने बताया कि सांड़ लोहे के दरवाजे में ही टक्कर मारता रहा। इसी बीच काफी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए और किसी तरह सांड़ को वहां से भगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस को वहां बुलाया। सूचना पर उपनिरीक्षक अतुल कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि जसवीर की शादी नहीं हुई थी। वह अपने भाई के साथ ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें