फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुआवजा न मिलने पर ADM से भिड़ा किसान, गाड़ी रोककर की अभद्रता; CM की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में जाने से रोका

Tue, 10 Mar 2026 09:06 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

किसान के खिलाफ शाहगंज थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने, रास्ता रोकने और अभद्रता करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एडीएम कार्यालय के कर्मियों के अनुसार आरोपी पहले भी कई बार अन्य कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार कर चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ग्वालियर हाईवे के लिए अधिगृहीत की गई भूमि का मुआवजा न मिलने से आक्रोशित देवरी निवासी किसान एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह से भिड़ गया। आरोपी ने मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जा रहे एडीएम की गाड़ी रोककर जमकर हंगामा करते हुए अभद्रता भी की। घटना के एक माह से भी अधिक समय के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 4 फरवरी 2026 की है। दोपहर करीब 12 बजे जब वह एनआईसी में मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में शामिल होने जा रहे थे, तभी ग्राम देवरी निवासी जितेंद्र सिंह ने अपने साथी के साथ उनका रास्ता रोककर हंगामा किया। पूछताछ में पता चला कि जितेंद्र सिंह की भूमि पर बैंक का ऋण बकाया है। बैंक ने लिखित आपत्ति दर्ज कराते हुए बताया है कि भूमि बंधक है, इसलिए मुआवजे का भुगतान सीधे नहीं किया जा सकता।

एडीएम ने जब किसान को समझाया कि बैंक से एनओसी लाने के बाद ही भुगतान संभव होगा, तो वह आग बबूला हो गया और अधिकारी के साथ बदसलूकी करने लगा। शाहगंज थाने में आरोपी के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने, रास्ता रोकने और अभद्रता करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एडीएम कार्यालय के कर्मियों के अनुसार, आरोपी पहले भी कई बार अन्य कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार कर चुका है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
एडीएम जैसे वरिष्ठ अधिकारी के साथ हुई इस घटना की सूचना उसी दिन डीसीपी सिटी को दे दी गई थी। इसके बावजूद थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने में एक महीने का समय लगा दिया। डीसीपी के आदेश के बाद भी प्राथमिकी दर्ज करने में हुई देरी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।

जांच के बाद दर्ज की गई प्राथमिकी
शिकायत मिलने पर जांच के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -गौरव सिंह, एसीपी लोहामंडी

अभद्रता अक्षम्य
सरकारी कार्य में इस तरह का हस्तक्षेप और अभद्रता अक्षम्य है। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई कराने के निर्देश दिए गए थे। -अरविंद एम बंगारी, जिलाधिकारी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें