फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: घर के बाहर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, अज्ञात व्यक्ति ने दिया वारदात को अंजाम

Tue, 26 Apr 2022 12:32 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

घर के बाहर पत्नी व बेटे के साथ सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने हर एक पहलू पर जांच की। मृतक के परिजन से अलग-अलग जानकारी ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना जलेसर क्षेत्र के गांव उमराव नगर में घर के बाहर सो रहे किसान की हत्या गोली मारकर कर दी गई। हत्यारे के पीछे परिजन भागे लेकिन उसे पकड़ नहीं पाए। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। हत्या के खुलासे के लिए चार टीमें बनाई गईं हैं।

विज्ञापन


जलेसर थाना क्षेत्र के गांव उमराव नगर निवासी शिवधारा ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह पति रतिभान (55) और पुत्र दीपक के साथ रविवार रात घर के बाहर सो रही थी। रात करीब 1:30 बजे एक अज्ञात युवक आया और उसने तमंचे से रतिभान को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर हम लोग जाग गए। वहीं घर की छत पर सो रहीं दोनों बेटियां भी जाग गईं। इस दौरान एक युवक भागता हुआ दिखाई दिया। हम लोग उसके पीछे पकड़ने के लिए भागे लेकिन वह अंधेरे में भाग गया।

एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण 

रविवार रात हुई हत्या के मामले में सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान परिजनों से बातचीत कर मामले की जानकारी की। अपर पुलिस अधीक्षक धनजंय सिंह कुशवाहा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा गांव उमराव नगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची थी। रिपोर्ट दर्ज ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

रात तकरीबन डेढ़ बजे हुई वारदात

घर के बाहर दरवाजे के पास ही तीन चारपाई पड़ी थीं। जिस पर रतिभान, उसकी पत्नी और पुत्र अलग-अलग सो हरे थे। रात डेढ़ बजे रतिभान को गोली मारी गई। हत्यारे को सटीक जानकारी थी कि रतिभान उसी चारपाई पर सो रहा है। यह भी साफ है कि हत्यारे ने किसी रंजिश के चलते ही गोली मारी है, लेकिन परिजन किसी से भी रंजिश से इनकार कर रहे हैं। 

मृतक के नाती अवधेश ने बताया कि हम लोगों की गांव में किसी से रंजिश नहीं है। हत्या क्यों की गई, कुछ समझ में नहीं आ रहा। उधर, सोमवार को पुलिस की टीम ने घटनास्थल और गांव में जांच की गई। खुलासे के लिए गठित की गई टीमों ने उमराव नगर सहित आसपास के गांवों में भी पूछताछ औ जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें