फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का मोबाइल छीन ले गए बाइक सवार बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मंगलवार की सुबह बाइक सवार बदमाश एक किसान का मोबाइल छीन ले गए। भोगांव क्षेत्र का रहने वाला किसान मंडी की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आए बाइक सवारों ने वारदात अंजाम दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के गांव छाछा का रहने वाला भूदेव सिंह मंगलवार की सुबह शहर आया था। सुबह करीब 11:30 बजे वह बाइक से मंडी जा रहा था, तभी आगरा रोड पर पीछे से आए पल्सर सवार दो बदमाश बरामद में आए और झपट्टा मारकर भूदेव का मोबाइल छीन कर सिंधिया तिराहा की ओर भाग गए। किसान ने कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन पल्सर सवार बदमाश कुछ ही देर में नजरों से ओझल हो गए। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि यदि ऐसी कोई घटना हुई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें