फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक सवार किसान पर फायरिंग, बेटे को भी पीटा

Sun, 25 Oct 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। थाना क्षेत्र के बेसंगपुरा गांव में खेत की मेड़ एवं लेजम बिछाने के विवाद में शनिवार सुबह बाइक सवार किसान पर लाइसेंसी हथियार से फायरिंग करने एवं बचाने पहुंचे बेटे को लाठी-डंडों से पीटे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल पिता-पुत्र का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन


घटना सुबह करीब 8.30 बजे की बताई गई है। बेसंगपुरा गांव के सीताराम ने पुलिस को बताया कि वह ट्यूबवेल से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में घात लगाए बैठे हमलावरों ने लाइसेंसी हथियार से फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगने के बाद वह रास्ते में गिर गए। गिरने के बाद हमलावरों ने डंडों से पीटा, जिससे सिर फूट गया। राहगीर के टोकने पर हमलवार छोड़ कर चले गए। बाह पुलिस ने दोनों घायलों को बाह सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से सीताराम को एसएन मेडिकल काॅलेज आगरा भेज दिया। बाह पुलिस ने बताया अब तक की जांच में पता चला है कि जिस लाइसेंसी रायफल से फायरिंग का आरोप लगाया गया है, वह शस्त्र लाइसेंस की दुकान पर जमा है। दोनों पक्ष एक ही परिवार से जुड़े हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है।

बेसंगपुरा गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। बाह पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।- जितेंद्र कुमार, एसीपी बाह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें