फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: शमसाबाद में घर के बाहर सो रहे किसान की हत्या, चारपाई पर मिला खून से लथपथ शव

Mon, 11 Oct 2021 10:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में सोमवार सुबह एक किसान की हत्या से शमसाबाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। किसान घर के बाहर सो रहा था, बदमाशों ने सिर कुचलकर हत्या कर दी। शव घर के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला। परिजनों ने रंजिश से इनकार किया है।
 
विज्ञापन
आगरा: हत्या की सूचना पर पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव नगला जामुनीभान में रविवार रात को घर के बाहर सो रहे किसान लाखन सिंह (58) की धारदार हथियार से सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी गई। घर में सो रहे परिजनों को उनकी चीख तक सुनाई नहीं दी। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह परिजनों ने खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा देखा, तब घटना का पता चला। उनका गला घोंटने की भी कोशिश की गई थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

फिरोजाबाद: देवी पंडाल में आरती के दौरान विवाद, घरों से किया पथराव, मची भगदड़
विज्ञापन


गांव नगला जामुनीभान निवासी लाखन सिंह के दो बेटे सुल्तान और सुशील हैं। सुल्तान विवाहित है। उसका एक बेटा भी है। लाखन की एक बेटी भी है। उसकी भी शादी हो चुकी है। बराबर में भाई विजय पाल सिंह का परिवार रहता है।


 
Trending Videos

घर के अंदर सो रहे थे परिजन 
परिजनों ने पुलिस को बताया कि लाखन सिंह रविवार रात तकरीबन दस बजे खाना खाने के बाद घर के बाहर चारपाई पर सोने आए थे। परिवार के अन्य लोग घर के अंदर सो रहे थे। सोमवार सुबह छह बजे भतीजा भानुप्रताप सिंह घर के बाहर आया। लाखन सिंह के ऊपर चादर पड़ी थी। 

वह रोजाना चार बजे जाग जाते थे। इसके बाद खेत पर जाते थे। मगर, उनके नहीं जागने पर भतीजे को शक हुआ। वह ताऊ को जगाने पहुंचा। आवाज देने पर भी जब नहीं जागे तो चादर हटाई। लाखन सिंह का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। 

उनके सिर में धारदार हथियार से वार करने के निशान थे। उनके गले पर भी निशान था। ऐसा लग रहा था कि उनका गला भी दबाया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची ने जांच की।
विज्ञापन

संघर्ष और लूटपाट के निशान नहीं
एसपी ग्रामीण पूर्वी के. वेंकट अशोक ने बताया कि घटनास्थल पर संघर्ष का कोई निशान नहीं है। जिसने भी हत्या की, वह आया और हत्या करने के बाद आसानी से भाग निकला। परिवार के लोगों ने भी कोई आवाज नहीं सुनी। परिजनों ने किसी तरह की रंजिश से इनकार किया है। इस कारण ही मुकदमा दर्ज नहीं कराना चाहते थे। 

बाद में मृतक के भाई ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला कि लाखन सिंह और विजयपाल सिंह के पास 70 बीघा जमीन है। इसमें 35 बीघा जमीन लाखन सिंह की है। किसी तरह का विवाद नहीं था। किसी जानकार पर हत्या का शक है। पड़ताल की जा रही है। सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। हत्या का कारण भी पता नहीं चल सका है।

सिर में धारदार हथियार के वार से गई जान
एसपी ग्रामीण पूर्वी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि लाखन सिंह के सिर में धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। इससे ही उनकी मौत हुई। हत्या रात तकरीबन 12 बजे से तीन बजे के बीच की गई। लाखन सिंह 11 बजे ही सोये थे। गले में अंगोछा भी था। मगर, गला घोंटने से मौत नहीं हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें