फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की रखवाली कर रहे किसान की सिर पर प्रहार करके हत्या

विज्ञापन
कासगंज में गंजडुंडवारा के मृतक किसान कालीचरण शाक्य का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
गंजडुंडवारा (कासगंज)। थाना क्षेत्र के गांव चिना में मंगलवार की रात फसल की रखवाली के लिए खेत पर सो रहे किसान की अज्ञात हत्यारों ने सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी और पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। किसान के पुत्र ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कालीचरन (55) निवासी नगला चिना रोजमर्रा की तरह फसल की रखवाली के लिए खेत पर सो रहा था। मंगलवार की देर रात्रि अज्ञात हत्यारों ने किसी भारी व नुकीले हथियार से किसान के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे किसान की मौत हो गई। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह तब हुई जब किसान अपने खेतों पर जा रहे थे। कालीचरन का लहूलुहान शव खेत पर बनी झोपड़ी की चारपाई पर पड़ा नजर आया। चारपाई के आसपास पर खून पड़ा था। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर आ गए। घटना की सूचना गंजडुंडवारा पुलिस को दी गई। वहीं, एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे, सीओ आरके तिवारी भी मौके पर आ गए। घटना के बारे में परिवार के लोगों से जानकारी की गई। पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक किसान के पुत्र अखिलेश ने बताया कि पिता की हत्या के संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
गंजडुंडवारा थाना के चिना गांव में मंगलवार की रात को सिर पर प्रहार करके अज्ञात हत्यारों ने किसान की हत्या कर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। एफआईआर दर्ज की जा रही है। - रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी।

कासगंज में गंजडुंडवारा के गांव चिना में किसान की हत्या के बाद ग्रामीणों से जानकारी करती पुलिस ।- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें