फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग़ह क्लेश के चलते किसान ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर, मैनपुरी। गांव बीलपुर खास में गृहकलह के चलते एक किसान ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बीलपुर खास निवासी किसान सर्वेश कुमार (46) पुत्र सुखराम रविवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में चला गया। सोमवार की सुबह परिजनों ने कमरे में देखा तो कुंडे में साड़ी के फंदे से सर्वेश का शव लटका हुआ था। कुछ ही देर में आसपास के लोगों को भी जानकारी हो गई। थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। कुछ लोगों ने बताया कि घर में आए दिन झगड़ा होता रहता था। घरेलू कलह के कारण ही किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी है।
मृतक के भाई राजेश की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

पहले भी तीन बार कर चुका था खुदकुशी की कोशिश
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद सर्वेश के परिजनों ने बताया कि वह पहले भी कई बार जान देने की कोशिश कर चुका था। एक बार कांच पीकर तो दूसरी बार कीटनाशक दवा खा ली थी। इससे पहले भी फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। लेकिन हर बार घरवालों ने समय रहते उसे बचा लिया। लेकिन इस बार वह लोग सर्वेश को बचा नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें