औंछा। औंछा क्षेत्र के गांव ईकरी में मंगलवार की शाम खेत पर काम कर रहे एक किसान को सांप ने काट लिया। परिजन अस्पताल लाने की वजह बायगीरों से झाड़ फूंक कराते रहे। मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
थाना औंछा क्षेत्र के गांव ईकरी निवासी किसान रामवीर सिंह (32) मंगलवार की शाम खेत पर फसल में पानी लगाने गया था। वह पानी लगा रहा था, इस बीच उसे सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने के बाद वह खेत में ही गिर गया। आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने किसान के परिजन को जानकारी दी।
जिसके बाद परिजन अस्पताल ले जाने की बजाय बायगीरों झाड़ फूंक कराने में जुट गए। कुछ देर बाद ही रामवीर की मौत की पुष्टि हो गई। जिसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया।