फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डौकी शराब पीने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनी में बृहस्पतिवार को किसान श्रीकृष्ण (35) की मौत हो गई। परिजन शराब पीने से मौत होना बता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सीओ सत्य नारायण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत होने के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक श्रीकृष्ण बुधवार रात खेत पर गया। तभी उसने कहीं से खरीदकर शराब पी ली थी। देर रात घर लौटने पर उसकी तबीयत खराब होने लगी। वह कम दिखाई देने की शिकायत करने लगा। इसके बाद वह सो गया। सुबह सोकर उठने पर उसे उल्टियां होने लगीं। इस पर परिवार के लोग उसे नदोता के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए. जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर लौट आए।
शाम मृतक के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी सत्यनारायण, एसओ डौकी शेर सिंह पहुंचे। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है तथा रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा। जांच और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें